उत्तराखंड का फेमस आलू दाल पकौड़ा बनाने की आसान रेसिपी

आलू दाल पकौड़ा रेसिपी उत्तराखंड की फूड डिशेस पसंद करने वालों के लिए आलू दाल पकौड़ा कोई नया नाम नहीं है. दरअसल, उत्तराखंड की इस फेमस फूड डिश के दीवानों की कमी नहीं है. इसका नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. आलू दाल पकौड़ा कम वक्त में तैयार होने वाली फूड डिश है जिसे दिन में या फिर शाम की चाय के साथ स्नैक्स के तौर पर खाया जा सकता है. इस डिश का स्वाद लाजवाब है और इसे बच्चे भी काफी पसंद करते हैं. इस

फेमस डिश को आप भी घर पर बनाकर खाना चाहते हैं तो आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से इसे तैयार कर सकते हैं.

आलू दाल पकौड़ा बनाने के लिए मिक्स दाल का प्रयोग किया जाता है, आप चाहें तो इसमें सिर्फ मूंग दाल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस रेसिपी को बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता, इस वजह से भी इसे काफी पसंद किया जाता है.

आलू दाल पकौड़ा बनाने के लिए सामग्री

आलू उबले – 3

मिक्स दाल – 100 ग्राम

प्याज – 1

ब्रेड का चूरा – 100 ग्राम

कद्दूकस अदरक – 1 टी स्पून

हरी मिर्च कटी – 4

गर मसाला – 1 टेबलस्पून

धनिया पत्ती कटी – 1/4 कप

नींबू रस – 2 टी स्पून

तेल – तलने के लिए

नमक – स्वादानुसार

आलू दाल पकौड़ा बनाने की विधि

आलू दाल पकौड़ा बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें और उनके छिलके उतारकर एक बाउल में मैश कर लें. इसके बाद मिक्स दाल को लेकर उसे कुकर में डालकर उबाल लें. अब प्याज, धनिया पत्ती, हरी मिर्च को बारीक-बारीक काट लें. इसके बाद मैश किए आलू में एक चम्मच नींबू का रस और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. अब एक दूसरी बाउल लें और उसमें मिक्स दाल, प्याज, कद्दूकस अदरक, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और नींबू का रस डालकर सभी को अच्छे से मिलाएं और स्टफिंग बना लें.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Super CBD Gummies Male Enhancment - What Are these Chewy candies?

BULL POWER+male enhancment france Upgrade [Fraud Cautioning 2023] Male Improvement!

Malebiotix CBD Gummies Canada How Male biotix CBD Gummies Work?